Bihar Weather: 13 डिग्री तक लुढ़का दिन का पारा, पूरे बिहार में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट; स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4-January-2026 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी ने फिर से विकराल रूप ले लिया है। घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवाएं और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्री-स्कूल से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4-January-2026: बिहार में सर्दी ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों तक धूप निकलने से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है। घने कोहरे, सर्द पछुआ हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और कोल्ड डे जैसे हालात बन गए हैं।

bihar weather today

बिहार में फिर बढ़ी ठंड

धूप गायब, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

शनिवार की सुबह बिहार के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सूरज पूरे दिन नजर नहीं आया। ठंडी पछुआ हवाओं के साथ कोहरे के असर ने दिन के तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया। नतीजतन, लोगों को इस मौसम की सबसे तीखी ठंड का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। मौसम के बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर अधिकतम तापमान पर देखने को मिला। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक लुढ़क गया। मधुबनी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां दिन का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोतिहारी, वाल्मीकि नगर, पटना, बक्सर और अन्य जिलों में भी दिन भर ठंड का प्रकोप बना रहा।

End of Feed