Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रचंड प्रकोप, कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2025, 10:56 AM IST

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में गुरुवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर तेज हुआ है। पिछले एक सप्ताह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए कोल्ड वेव और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025: बिहार में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है। धूप न निकलने के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।

bihar weather today

बिहार में आज से चलेगी शीतलहर

आज से चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 29 दिसंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। बीते 24 घंटों में बिहार का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना में पारा 11 डिग्री तक गिर गया। गया और बोधगया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक पहुंच गई।

End of Feed