Bihar Weather: शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में बिहार, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड; प्रशासन अलर्ट मोड पर

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड अचानक तेज हो गई है और अगले 48 घंटे राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पटना समेत कई जिलों में दिन और रात का तापमान लगभग बराबर हो गया है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। करीब 27 जिलों में शीतलहर और कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-December-2025: बिहार में ठंड ने अचानक तेवर बदल लिए हैं और आने वाले दो दिन राज्य के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अलाव और अन्य राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

bihar weather today

बिहार में अगले 48 घंटे पड़ेगी भीषण ठंड

तापमान में तेज गिरावट

पिछले कुछ दिनों से बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। अब केवल रात ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। राजधानी पटना में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन और रात के तापमान का अंतर बेहद कम रह गया। यही कारण है कि दोपहर में भी लोगों को रात जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है। कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन उसका असर नाकाफी रहा।

End of Feed