CM नीतीश कुमार ने की अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरूआत, प्रशांत किशोर ने लगाए भाजपा पर आरोप, 29 सीटें मिलना बड़ी उपलब्धि नहीं- चिराग पासवान
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर से अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज किया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर से अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज किया। जनसभा में उन्होंने पिछले 20 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को साझा किया और जनता से एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार के अवसर पैदा करना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को सरकार की प्रमुख सफलता बताया।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: मेरे पिता ने भी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था- चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा कि 29 सीटें मिलना बड़ी उपलब्धि नहीं मानी जानी चाहिए, क्योंकि गठबंधन के भीतर सीटों पर ज्यादा संघर्ष नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में उनके पिता ने भी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी जीतकर आए थे। चिराग ने उम्मीद जताई कि इस बार उनकी स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के साथ मिलकर लड़ा जा रहा है। बीजेपी, जेडीयू और उनका दल एक मजबूत गठबंधन के रूप में सामने हैं और ऐतिहासिक जीत की दिशा में बढ़ रहे हैं। महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन टूट चुका है। यह सही है कि वे इसे ‘फ्रेंडली फाइट’ बता रहे हैं, लेकिन राजनीति में कोई फ्रेंडली फाइट नहीं होती। जब एक-दूसरे के सामने महागठबंधन के उम्मीदवार हैं, तो यह हमारी ताकत को बढ़ाता है। चिराग ने यह भी कहा कि इस बार वे बिहार के बेटे की भूमिका में हैं और चुनाव में “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने बिहार में काफी मेहनत की, लेकिन सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार में उनकी उपस्थिति न के बराबर रही। यह उनके राजनीतिक गंभीरता की कमी को दिखाता है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: प्रशांत किशोर ने दिया सीएम नीतीश कुमार पर बयान
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: सड़क, जल, आधारभूत संरचना आदि से जुड़ी हर समस्या को दूर करने का प्रयास
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, "हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग बहुत उत्साह में है। हमें बहुत प्यार और समर्थन देखने को मिल रहा है। जनता ने मेरा काम भी देखा है और लगातार स्नेह भी बरसाया है और इस बार भी वे बरसाएगी। मैं दानापुर की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने मुझ पर हमेशा विश्वास दिखाया है और मैं जब विधानसभा सदस्य के रूप में जाऊंगा तो इस क्षेत्र की सड़क, जल, आधारभूत संरचना आदि से जुड़ी हर समस्या को दूर करने का प्रयास करूंगा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: बिहार को समझने के लिए प्रशांत किशोर को कम से कम एक बार चुनाव लड़ना चाहिए
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: सम्राट चौधरी के बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे। - सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कहा, "सम्राट चौधरी के बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे। वे अज्ञानी और नासमझ हैं। आप अपने नेताओं को कहिए कि वे बिहार के बारे में बात करें। पलायन पर बात करें, निवेश पर बात करें, GST पर बात करें। क्या वे राहुल गांधी के आगे धूल बराबर भी हैं? आम लोगों के साथ राहुल गांधी का सीधा संपर्क होता है, वे उनके नजरिए से जीने का प्रयास करते हैं। उन्हें कैसे पता होगा क्योंकि वे तो केवल अपराधियों को टिकट देने में लगे रहते हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है और बिहार की बर्बादी में सबसे बड़ी भूमिका भाजपा की है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: भगवान करे वे इसी तरह जलेबी छानते रहें। - उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: तेजस्वी ने फिर किया नीतीश पर तंज
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: PK ने लगाए भाजपा पर आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी तापमान तेज हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पटना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका जा रहा है और उन्हें धमकी देकर मैदान से हटाया जा रहा है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: पप्पू यादव बोले- नीतीश कुमार कांग्रेस के साथ आएंगे तो उनका सम्मान होगा
सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ आएंगे तो उनका सम्मान और स्वागत दोनों होगा। उन्होंने एनडीए की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और चिराग पासवान के बीच जुगलबंदी चल रही है। सही अर्थों में नीतीश कुमार तो इनके साथ गए ही नहीं। नीतीश कुमार को तो अलग-थलग कर दिया गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं चलने वाला है। नीतीश कुमार चुनाव के बाद इस गठबंधन में नहीं रहने वाले हैं। नीतीश कुमार को केवल कांग्रेस ही सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार का हमेशा सम्मान करती है और स्वागत के लिए भी तैयार है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट ना देने पर क्या बोले सहनी
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: जनसुराज से डरी हुई है BJP
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बीजेपी ने पिछले कुछ सालों में एक छवि बनाई है कि चुनाव कोई भी जीते, सरकार बीजेपी ही बनाती है। एक पार्टी जिसने कभी जन सुराज को वोटकटवा कहा था और हमारे अस्तित्व को नकार दिया था, आज वही हमसे सबसे ज्यादा डरी हुई है। वे लोगों में डर पैदा करने के लिए 'महागठबंधन' का इस्तेमाल करते हैं। अब लोगों के पास लालू यादव और एनडीए की 'राजनीतिक गुलामी' खत्म करने का विकल्प है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में, जन सुराज के तीन उम्मीदवारों को या तो नामांकन दाखिल करने से रोका गया या उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।"Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: इस बार 22 बाहुबली चुनावी मैदान में
इस चुनाव में 22 बाहुबली प्रत्याशी या उनके परिवार के कोई सदस्य चुनावी मैदान में ताल ठोक कर लड़ने को तैयार हैं। यहां क्लिक कर देखिए पूरी लिस्ट ।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा NDA - उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: JDU नेता राजीव रंजन बोले- महागठबंधन का अस्तित्व नहीं
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: 23 अक्टूबर को साफ होगी उम्मीदवारों की तस्वीर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान 300 से अधिक नामांकन पत्र खारिज किए गए, जबकि 61 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में किस-किस उम्मीदवार की अंतिम रूप से स्थिति तय होगी, इसका स्पष्ट आंकलन 23 अक्टूबर तक सामने आएगा।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: दूसरे चरण में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि आज है,वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। पहले चरण के नामांकन कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: आज दूसरे चरण के नामांकन स्क्रूटनी की अंतिम तिथि
बिहार चुनाव के पहले चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी। 20 अक्टूबर को दूसरे चरण में नामांकन अंतिम तिथि थी। आज स्क्रूटनी यानी जांच की आखिरी तारीख है। 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: नामांकन दाखिल करने के बाद राजद उम्मीदवार हुआ गिरफ्तार
राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: पहले चरण में 1341 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में आमने-सामने
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। वहीं 61 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: किन सीटों पर आमने-सामने होगी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता पार्टी
बिहार चुनाव के साथ ही राज्य में सियासत तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज और वैशाली सीट पर आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे है। इस सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 21 October 2025 Live Updates: नीतीश हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा हैं - उपेंद्र कुशवाहा
बिहार चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी बिहार के पहले चरण नामांकन की प्रक्रिया और नाम वापस लेने की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। कल यानी 20 अक्टूबर को पहले चरण में नाम वापस लेने का अंतिम दिन था।UP 15 Expressway List: यूपी में कितने एक्सप्रेसवे? गंगा एक्सप्रेसवे सबसे लंबा; जानिए सभी के रूट मैप
Rajasthan: मृत्युभोज पर मालपुए नहीं तो पंच ने सुना दिया सामाजिक बहिष्कार का फरमान, बंद कर दिया 43 परिवारों का हुक्का पानी
Lucknow Coaching Centre Fire: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, FSSO कमलेंद्र कुमार सहित 4 अधिकारी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार
Bharat Tiwari Encounter Case: खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग
पटना के नौबतपुर में डांसर बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 10 लोग पर केस दर्ज; तिलक समारोह में पहुंची थीं पीड़िता
© 2026 Times Horizon Private Limited
