बच्चों का टूर मातम में बदला! पटना घुमाने ले जा रही बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, दो शिक्षकों ने मौके पर तोड़ा दम, बच्चे घायल

Rohtas Patna School Bus Accident: बस में सवार 10 घायल बच्चों को हल्की चोट आई थी, जिस कारण उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

Bihar Rohtas Accident: बिहार के सासाराम से एक बड़ी व दुखद खबर सामने आई है, जहां रोहतास जिले में देर रात एक बस का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। बस में स्कूल के बच्चे थे, जहां हादसे में बच्चों को बचाते हुए दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं और चार अन्य शिक्षक भी घायल बताए जा रहे हैं।

accident (1)

बच्चों का टूर मातम में बदला! पटना घूमाने ले जा रही बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर

बच्चों को कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से एक टूरिस्ट बस में पटना ले जाया जा रहा था। जहां सोमवार रात करीब 1 बजे परसथुआं थाना क्षेत्र में आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हो गया।

End of Feed