पुलिस वर्दी में चंदन-तिलक पर बैन, DGP के सख्त आदेश के बाद बिहार में सियासी हलचल

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान माथे पर तिलक या चंदन लगाने से मना किया है। उन्होंने इसे पुलिस मैनुअल के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिसके बाद इस फैसले पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

बिहार में पुलिस विभाग को लेकर एक नया निर्देश जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने पूरे पुलिस महकमे को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में माथे पर तिलक या चंदन का टीका जैसे किसी भी तरह के धार्मिक चिन्ह को लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने इसे पुलिस मैनुअल के खिलाफ बताया है, जिसका उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

bihar police dgp

बिहार पुलिस डीजीपी विनय कुमार

टोपी या बेल्ट के बिना पुलिस की वर्दी अधूरी!

डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस की वर्दी में टोपी और बेल्ट पहनना अनिवार्य है। बिना टोपी या बेल्ट के ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या धार्मिक पहचान को दिखाना भी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा। वहीं महिला पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान अत्यधिक श्रृंगार करने पर रोक लगाई गई है। इन निर्देशों का मकसद पुलिस बल में एकरूपता और पेशेवर छवि बनाए रखना है।

End of Feed