Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में

Patna News: राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हैं।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आज यानी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। गांधी मैदान में प्रदर्शन और जुलूस शुरू होने से पहले ही पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और प्रदर्शनकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

Bihar Police PTI

गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक निकाला जाएगा मार्च

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करना चाहते थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि सड़कों पर प्रदर्शनकारियों को जमा नहीं होने दिया जा रहा है, ताकि यातायात बाधित न हो और आम लोगों को जाम से परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed