'आटा-दाल-सब्जी-तेल की कीमतों से जनता त्रस्त...' तेजस्वी यादव का महंगाई और बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हुई है, जिसका असर अधिकांश उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र तथा बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।यादव ने जारी एक बयान में आरोप लगाया कि सरकार की लचर व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता के कारण जमाखोरों व कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।

TEJASVI YADAV

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो :PTI)

उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू जैसी आवश्यक सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।यादव ने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हुई है, जिसका असर अधिकांश उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है।

End of Feed