बिहार में SVU का बड़ा एक्शन, महिला SDM और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर छापा, 2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Bihar SVU Raid: SVU की कई टीमें पटना, गोपालगंज और रोहतास समेत कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान में जुटी हैं। सुबह से ही दोनों के आवास, कार्यालय से जुड़े ठिकानों और अन्य संपत्तियों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। टीम के अधिकारी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों, लॉकर और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।

Bihar SVU Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी (SDM) कुमारी प्रेरणा कुमार और उनके पति रितेश कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। रितेश कुमार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। दोनों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।

Bihar Svu AI

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई (फोटो साभार- AI)

पटना से रोहतास तक हड़कंप

जानकारी के अनुसार, SVU की कई टीमें पटना, गोपालगंज और रोहतास समेत कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान में जुटी हैं। सुबह से ही दोनों के आवास, कार्यालय से जुड़े ठिकानों और अन्य संपत्तियों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। टीम के अधिकारी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों, लॉकर और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। इस मामले में SVU के डीएसपी राजन प्रसाद सिंह ने बताया कि कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया था। इसी कांड के आधार पर कुमारी प्रेरणा कुमार और उनके पति रितेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। शिकायत मिलने के बाद लंबे समय से दोनों की संपत्ति की जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में ही करीब 2 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है।

End of Feed