चार साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, बोले- हमारा रिश्ता बरकरार, हर मुलाकात एक नई पारी की शुरुआत

चार साल बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने दोनों के रिश्ते को अब भी मजबूत बताते हुए कहा कि "जब मुलाकात होती है, तो एक नई पारी की शुरुआत होती है।"

RCP Singh Meets Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से चार साल पहले इस्तीफा देने के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने शनिवार को पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और कहा कि उनके बीच "रिश्ता बरकरार है" और "जब मुलाकात होती है, तो एक नई पारी की शुरुआत होती है।" जदयू के पूर्व अध्यक्ष ने यहां सात, सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मुलाकात की। सिंह ने 2022 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और उन पर पार्टी के भीतर विभाजन कराने के प्रयास के आरोप लगे थे।

Nitish Kumar and RCP Singh (File Photo)

नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह (फाइल फोटो- PTI)

"जब मुलाकात होती है, तो एक नई पारी की शुरुआत होती है"

नौकरशाह से नेता बने आरसीपी सिंह ने कहा कि उनका नीतीश कुमार के साथ 25 वर्ष पुराना जुड़ाव है और उन्होंने दावा किया कि "नीतीश कुमार के हाव-भाव से लग रहा था कि वे मुझे देखकर खुश थे।" आरसीपी सिंह ने आगे बताया कि, "मैं नीतीश बाबू से चार साल से अधिक समय बाद मिला। यह एक सुखद मुलाकात थी और हमारी बातचीत सौहार्दपूर्ण रही। आखिरकार, मैंने उनके साथ 25 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। हमारा रिश्ता अब भी बरकरार है।" उन्होंने कहा, "जब मुलाकात होती है, तो एक नई पारी की शुरुआत होती है," और साथ ही कहा कि वह भविष्य में जदयू प्रमुख से फिर मुलाकात करेंगे।

End of Feed