पटना में बीच सड़क पर अपराधियों का तांडव! घर के बाहर फोन पर बात कर रहे युवक को मारीं 4 गोलियां, CCTV में कैद पूरी वारदात

Bihar News: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे शख्स को गोलियां मार दीं। खौफनाक वारदात CCTV में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सरेआम गोलीबारी की घटना सामने आई है। मामला शहर के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां भूपतिपुर स्थित ज्योतिष बाबा रोड पर बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक को कई गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल शुभम को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

patna firing news

CCTV में कैद हुई घटना

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि शुभम यादव अपने घर के बाहर सड़क किनारे मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात अपराधियों ने शुभम पर बेहद नजदीक से 4 गोलियां मारीं। शुभम को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद लोग मदद के लिए भागते हुए आए। शुभम फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

End of Feed