Jamui News: मुठभेड़ में बेटे नंदन के घायल होने के बाद आरोपी का पिता गनौरी यादव गिरफ्तार, 2003 के दोहरे हत्याकांड में था फरार

Jamui News: जमुई में नाबालिगों से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गनौरी यादव अप्रैल 2003 के दोहरे हत्याकांड मामले में कई वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिग छात्रों से कथित छेड़छाड़, मारपीट और उत्पीड़न के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने चौतरफा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के महज एक दिन बाद जमुई पुलिस ने उसके पिता गनौरी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गनौरी यादव की यह गिरफ्तारी हाल के छेड़छाड़ मामले में नहीं, बल्कि अप्रैल 2003 में हुए एक दोहरे हत्याकांड में हुई है, जिसमें वह पिछले 21 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गनौरी यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jamui News accused father arrested in murder case

डबल मर्डर केस में फरार चल रहा था गनौरी यादव

सालों से फरारी काट रहा था गनौरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2003 को जमुई के प्रतापपुर गांव में ठेकेदारी और काम से जुड़े आपसी विवाद को लेकर डीपी यादव और पुने यादव नाम के दो सगे भाइयों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक भाइयों की मां संसारी देवी के बयान पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस हत्याकांड में गनौरी यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। गनौरी पर हत्या, दंगा फैलाने, गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराएं दर्ज थीं। इस मामले में बाकी सभी आरोपी या तो सजा पा चुके थे या जमानत पर बाहर थे। केवल गनौरी यादव ही ऐसा आरोपी था जो केस के ट्रायल के दौरान ही फरार हो गया था और लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

End of Feed