अनंत सिंह ने छोड़ दी राजनीति, बेटे को उत्तराधिकारी कर दिया घोषित! पहले ही कहा था- नीतीश सीएम नहीं तो हम भी विधायक नहीं

अनंत सिंह ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय थे, तब तक वह भी राजनीति में थे, लेकिन अब उनके बाद वह भी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में उनकी जगह उनका बेटा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगा और वही चुनाव लड़ेगा।

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है। अनंत सिंह मोकामा से विधायक हैं और चुनाव के समय ही एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे तो वो भी विधायक नहीं रहेंगे। अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि उनका बेटा अब राजनीति में आएगा। अनंत सिंह की पत्नी भी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। अनंत सिंह ने यह घोषणा तब कि जब वो राज्यसभा चुनाव के लिए जेल से वोट डालने पहुंचे थे।

anant singh son

अनंत सिंह ने राजनीति छोड़ने का कर दिया ऐलान (फोटो- AnantKumarSinghMLA)

जेल से बाहर आने के बाद करेंगे जनता से मुलाकात

बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अब वह राजनीति नहीं करेंगे और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले एक से दो महीने के भीतर वह फिर से अपने क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह उन्हें नहीं पता। उनके मुताबिक चाहे मुख्यमंत्री बीजेपी से बने या किसी अन्य दल से, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।

End of Feed