दुलारचंद यादव का मर्डर नीरज ने कराया है- JDU नेता पर बरसे अनंत सिंह, सरेंडर करने को तैयार

अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि वो सरेंडर करने को तैयार हैं। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि कोर्ट से उन्हें फिर जमानत मिलेगी।

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सरेंडर करने के आदेश के बाद जदयू नेता नीरज कुमार पर बड़ा हमला किया है। अनंत सिंह ने दावा किया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई थी, ताकि उन्हें फंसाया जा सके। दुलारचंद यादव हत्याकांड में ही आज अनंत सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, जिसमें उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया है।

End of Feed