बिहार का मौसम (5 Feb 2026) Bihar Weather Today: मौसम का अजब रंग, कहीं पंखे चले तो कहीं ठिठुरन बढ़ी; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 Feb 2026: बिहार में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। राज्य के 12 जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर शाम धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (5 Feb 2026): मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों के भीतर बिहार समेत पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है। वर्तमान में भागलपुर और सबौर 9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य के सबसे ठंडे इलाके बने हुए हैं। आने वाले दो दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आएगी, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर फिर से तेज होने की संभावना है।

bihar weather today

बिहार में बढ़ने लगी गर्मी तो कहीं सर्दी बरकरार

कोहरे का 'येलो अलर्ट'

आज भी बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और नमी के कारण उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। गया में बुधवार को सबसे कम विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। पश्चिम चंपारण से लेकर औरंगाबाद तक के इलाकों में सुबह के समय धुंध का असर ज्यादा रहेगा, हालांकि 6 फरवरी के बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है।

End of Feed