बिहार का मौसम (30 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कभी धूप की तपिश, कभी आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 March 2026: बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव के चलते कभीं धूप तो कभी आंधी-बारिश देखने को मिल रही है। आज राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिसके बाद 31 मार्च को फिर आंधी-बारिश का अलर्ट है।

बिहार में आज का मौसम (30 March 2026): बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से राज्य में कभी धूप तो कभी बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। जिसके कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप खिल सकती है। जिसके प्रभाव से तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में कई जिलों में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच भी दिन का पारा पहुंच सकता है। हालांकि कल फिर से मौसम यू-टर्न लेने वाला है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे गर्म जिला कैमूर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

bihar weather.

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में तेज धूप के साथ हवाएं चलने की भी संभावना है। सुबह-शाम मौसम खुशनुमा बना रहेगा, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराएगी। बिहार में आज न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। IMD के अनुसार इस समय तीन वेदर सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। जिनमें वेस्टर्न डिस्टरबेंस, लो प्रेशर बेल्ट और जेट स्ट्रीम शामिल हैं। जिनके प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

End of Feed