बिहार का मौसम (29 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में ठंड की आखिरी चोट! 5 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 Jan 2026: बिहार में कल की छिटपुट बरसात और पहाड़ों की बर्फबारी का असर आज दिख सकता है। कुछ जिलों में आज बरसात की भी संभावना है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (29 Jan 2026): बिहार के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ठंड का असर दोबारा तेज हो गया है और सुबह-शाम कनकनी महसूस की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। IMD ने कुछ जिलों के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया गया है।

Bihar weather today

बिहार में अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम

तापमान में उतार-चढ़ाव, भागलपुर सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान का मिजाज अस्थिर बना रहा। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ा है। भागलपुर 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। बगहा में तेज बारिश हुई, जबकि बक्सर समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

End of Feed