बिहार का मौसम (28 Mar 2026) Bihar Weather Today: 34 जिलों में आंधी-पानी का तांडव; 70 किमी की रफ्तार चलेगी हवाएं, तीन दिनों तक होगी बारिश

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Mar 2026: बिहार के लगभग 34 जिलों में शुक्रवार शाम से ही मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहा। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (28 Mar 2026): बिहार में कुदरत का मिजाज इन दिनों काफी तल्ख नजर आ रहा है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ आंधी-पानी का सिलसिला देर रात राज्य के बड़े हिस्से में परेशानी और राहत दोनों लेकर आया। पटना सहित सूबे के 34 जिलों में कुदरत ने ऐसा तांडव मचाया कि कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं बिजली के खंभे जमींदोज हो गए। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात दिलाई, वहीं दूसरी ओर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाकर किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

bihar weather Rain

बिहार में बारिश की भारी संभावना

पटना का मौसम

राजधानी पटना में दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों का जमघट लगने लगा था और शाम होते-होते दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर के कई इलाकों जैसे राजापुर पुल, कंकड़बाग और दानापुर में तबाही मचाई। रामनवमी की तैयारियों के बीच मौर्य लोक के पास बना अस्थायी गेट गिर गया। सड़कों पर गिरे पेड़ों की डालियों के कारण देर रात तक आवागमन बाधित रहा।

End of Feed