बिहार का मौसम (27 Jan 2026) Bihar Weather Today: सावधान! बिहार के इन 5 जिलों में गिर सकती है बिजली, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट; फिर लुढ़केगा पारा

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 Jan 2026: जनवरी के आखिरी सप्ताह में बिहार का मौसम एक बार फिर लोगों को चौंकाने वाला है। बीते दिनों तेज धूप के कारण ठंड और कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा लौटेगा और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

बिहार में आज का मौसम (27 Jan 2026): बिहार में पिछले कुछ दिनों से खिल रही सुनहरी धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दी थी, लेकिन जनवरी का आखिरी हफ्ता एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में एक बार फिर कोहरे की वापसी होने जा रही है और साथ ही बारिश की बूंदें ठंड का एहसास बढ़ाने वाली हैं।

bihar weather today

बिहार में बारिश के दिख रहे आसार

28 जनवरी से बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को बिहार में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के 25 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे जिलों में स्थिति अधिक गंभीर रह सकती है। यहां बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन, बिजली गिरने (वज्रपात) और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

End of Feed