बिहार का मौसम (20 Mar 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का 'हाई अलर्ट'; 8 जिलों में गिरेंगे ओले, पटना में चलेगा आंधी-बारिश का दौर

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Mar 2026: बिहार में पिछले कुछ दिनों से पसीने छुड़ा रही गर्मी पर अब कुदरत ने 'ब्रेक' लगा दिया है। आज, शुक्रवार की सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, जो इस बात का संकेत है कि अगले 48 घंटे बिहार के लिए काफी उथल-पुथल भरे रहने वाले हैं। आंधी-बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य में अलर्ट घोषित किया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

पहबिहार में आज का मौसम (20 Mar 2026): बिहार के लोगों के लिए राहत और आफत की मिलीजुली खबर एक साथ आई है। जहां एक ओर तपती गर्मी से निजात मिलने वाली है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय चक्रवाती सिस्टम के मिलन से बिहार के आसमान पर काले बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है।

bihar weather Rain news hindi

पूरे बिहार में आज बारिश की संभावना

आज दोपहर बाद बदलेगा राजधानी का मिजाज

राजधानी पटना में आज सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे के बाद पटना का आसमान पूरी तरह बदल जाएगा। घने बादलों के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा, जो देर रात तक जारी रह सकता है। पटना में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31-32 डिग्री तक आने की उम्मीद है।

End of Feed