दिल्ली-यूपी में सुहावना हुआ मौसम, बिहार में बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट; जानें अपने शहर का वेदर
Aaj ka Mausam 20 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मार्च की तपिश के बीच अचानक बदले कुदरत के मिजाज ने देशभर में हलचल मचा दी है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और नमी से भरे मौसमी सिस्टम की सक्रियता के कारण दिल्ली, पटना, रायपुर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में सुबह से ही बादलों का डेरा है। यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की संभावना देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव ने न केवल चिलचिलाती धूप से राहत दिलाई है, बल्कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सुहावना मौसम अपने साथ तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का खतरा भी लेकर आया है, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। सुबह से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। तो आपके शहर में कैसे रहने वाले हैं मौसम के हालात, ये जानने के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ और देखिए IMD की लाइव अपडेट्स।
दिल्ली-यूपी में सुहावना हुआ मौसम, बिहार में बारिश-आंधी को लेकर IMD का अलर्ट; जानें अपने शहर का वेदर
Aaj ka Mausam 20 March 2026 LIVE: पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के इन इलाकों में येलो अलर्ट
MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में बारिश से फसलों को नुकसान
Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी!
UP Ka Mausam Live Update: यूपी में इन शहरों में बदला मौसम
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में अलर्ट जारी!
UP Ka Mausam Live Update: यूपी में इन शहरों में हो रही बारिश
UP Ka Mausam Live Update: यूपी में क्यों बदला मौसम
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में कैसा है मौसम
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य के अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हुई। इसने बताया कि सर्वाधिक 25 मिलीमीटर बारिश बीकानेर के नोखा में हुई। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 21-22 मार्च को भी हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा इसके सामान्य से दो-चार डिग्री नीचे रहने का अनुमान है।
