शहर

बिहार: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर छाया मातम, छोटे बेटे अखिलेश की सड़क हादसे में मौत, नवादा की विधायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल

NAWADA VIBHA DEVI SON ACCIDENT: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की वर्तमान जदयू विधायक विभा देवी के घर मातम छा गया। उनके छोटे बेटे अखिलेश कुमार यादव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

Image

बिहार: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर छाया मातम, छोटे बेटे अखिलेश की सड़क हादसे में मौत

Bihar Nawada MLA Vibha Devi: बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की वर्तमान जदयू विधायक विभा देवी के घर मातम छा गया है। उनके छोटे बेटे अखिलेश कुमार यादव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अखिलेश अपने कार थार से घर के पास ही कहीं जा रहे थे, तभी उन्होंने अपने कार से कंट्रोल खो दिया, जहां कार सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ से जा टकराई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ्त घोषित कर दिया।

अखिलेश को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जहां अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उधर, यादव के निधन के बाद राजनीतिक व सामाजिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। वहीं, कई जनप्रतिनिधियों ने अपना गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही घर पर समर्थकों और स्थानीय लोगों का भारी संख्या में आना जाना शुरू हो गया है।

शव पैतृव गांव लाया गया

नवादा स्थित पैतृव गांव पथर में अखिलेश का शव लाया गया है। विधायक विभा देवी व राजबल्लभ यादव का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे नवादा जिले में शोक का माहौल है। बता दें कि राजबल्लभ यादव राजद सरका में मंत्री थे। उन्हें नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था।

अखिलेश के अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। ताकि आगे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article