Bihar Weather Today: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में लू की चेतावनी, सीमांचल में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Apr 2026: बिहार में 19 अप्रैल को मौसम का दोहरा मिजाज दिखा रहा है। रोहतास और पटना में लू का कहर है, तो किशनगंज और सुपौल में बारिश का अलर्ट है। जानें कैसा रहेगा मौसम।

बिहार में आज का मौसम (19 Apr 2026): बिहार में अप्रैल की तपिश ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य इस समय कुदरत के दो अलग-अलग मिजाज का गवाह बन रहा है। जहाँ दक्षिण बिहार के जिलों में चिलचिलाती धूप और लू (Heatwave) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं उत्तर-पूर्वी इलाकों में देर रात हुई बारिश और आंधी ने मौसम को थोड़ा नरम कर दिया है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 अप्रैल के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

bihar weather Rain

बिहार में आज कहीं लू तो कहीं बारिश

दक्षिण बिहार में 'आग' बरसता आसमान (Bihar Weather Today)

बिहार के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रोहतास 42.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि कैमूर में पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना, गया, औरंगाबाद और बक्सर जैसे जिलों में आज तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। गर्म पछुआ हवाओं के कारण दोपहर के समय लू जैसे हालात बने रहेंगे, जिससे लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

End of Feed