शहर

दिल्ली का मौसम (19 April 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में कभी बारिश-कभी भीषण गर्मी, तीन दिन बाद बढ़ेगा सूरज का टॉर्चर! जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 April 2026: दिल्ली-NCR में अगले तीन दिन बादलों की आवाजाही के चलते तापमान काबू में रहेगा। जिसके बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ने की संभावना है।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल (AI)

दिल्ली में आज का मौसम (19 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-NCR में इस हफ्ते मौसम का उलटफेर देखने को मिला। जहां गुरुवार तक गर्मी अपना कहर बरपा रही थी। दिनभर सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के चलते लू जैसी स्थिति का एहसास हो रहा था। वहीं शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। इस दौरान राजधानी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी से मामूली राहत महसूस हुई। लेकिन शनिवार को फिर से सूरज ने अपने तेवर दिखा दिए। तेज धूप के कारण दिनभर लोग गर्मी से परेशान हुए। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में 19 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। इस दौरान 5 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 21 अप्रैल तक राजधानी में बादलों की आवाजाही के चलते तापमान भी काबू रहेगा। इस दौरान दिन का पारा 39 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में तीन दिन बाद बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में 22 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। दिन में सूरज के तेवर भी देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते गर्मी का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। 24 अप्रैल तक ऐसे ही मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलने और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में इस बार अप्रैल में हुई रिकॉर्ड बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में सफदरजंग में 12.4 मिमी बारिश हुई। वहीं पालम में 18.6 मिमी और लोधी रोड में 12 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस बार दिल्ली में अप्रैल के माह में 2008 के बाद इतनी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक राजधानी में 27.9 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 2008 में 38.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!