बिहार का मौसम (18 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की गिरफ्त में कई जिले; बर्फीली हवाओं का कहर जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Jan 2026: बिहार में घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। साथ ही सुबह-शाम जोरदार ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत बनी हुई है। लेकिन जल्द ही ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

बिहार में आज का मौसम (18 Jan 2026): बिहार में ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। आज सुबह राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। जिस कारण आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदेश में ठंड और सर्द हवाओं का सिलसिला भी लगातार जारी है। हालांकि अभी दिन में धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत बनी हुई है। लेकिन सुबह-शाम तेज ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में बिहार में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है।

bihar weather.

बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, रोहतास, बक्सर, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं। बिहार में आज अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस की बीच रहने की संभावना है।

End of Feed