बिहार का मौसम (11 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में तेज हवा संग बारिश का अलर्ट, इन जिलों में उमस करेगी परेशान

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 March 2026: बिहार में बीते दो दिनों से बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। आज भी मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। तीन दिन बाद बिहार में फिर से बारिश का पूर्वानुमान है।

बिहार में आज का मौसम (11 March 2026): बिहार में मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दो दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 8 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह से कई जिलों में बादल भी छाए हुए हैं। वहीं कुछ जगहों पर धूप निकलने के कारण उमस भी परेशान कर सकती है।

bihar weather rain alert

बिहार के कई जिलों में आज बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो)

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था और तेज गर्मी भी पड़ रही थी। सूरज की तपिश के कारण तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा था। हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में पिछले 2 दिनों से मौसम बदला हुआ। मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 30 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। जिससे इन जगहों पर गर्मी महसूस होगी। पटना में हल्के बादल छाने और धूप निकलने की संभावना है। जिससे उमस का एहसास होगा।

End of Feed