बिहार का मौसम (08 June 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश-कहीं भीषण गर्मी; 14 जिलों में IMD का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 June 2026: बिहार के दक्षिणी जिलों में इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वहीं उत्तरी हिस्से में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार में आज का मौसम (08 June 2026): बिहार में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है, तो कहीं उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के 14 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं दक्षिणी हिस्से में तेज धूप निकलेगी और गर्मी परेशान कर सकती है।

Bihar Weather today

बिहार के 14 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवाओं संग बारिश का मौसम दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

End of Feed