बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए नितिन नवीन, 3 महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया ऐलान

बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने सांसद वेतन के तीन महीने की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ राहत और बचाव के लिए कई स्तरों पर इंतजाम कर रही है।

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपने सांसद वेतन के तीन महीने की राशि के रूप में 6.35 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। बता दें कि इस साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नितिन नवीन ने यह घोषणा सोशल मीडिया मंच एक्स पर की।

Nitin Nabin

बिहार में बाढ़ के बीच नितिन नवीन की मदद की पहल (फोटो- PTI)

हर परिवार को 7,000 रुपये की वित्तीय सहायता

नितिन नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की भाजपा नीत सरकार अब तक बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 7,000 रुपये वित्तीय सहायता के रूप में कुल 579 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दे चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और सरकार पूरी तैयारी के साथ यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावित लोगों तक समय पर राहत व आवश्यक सहायता पहुंचे।

End of Feed