बिहार में बाढ़ का कहर! 12 जिले जलमग्न, 22 लाख लोग संकट में, पटना में टूटे रिकॉर्ड; तेजस्वी ने मांगी 'राष्ट्रीय आपदा' की घोषणा

Bihar Flood Update: बिहार और झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिहार में भयानक तबाही मचा दी है। राजधानी पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर वर्ष 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 'उच्चतम बाढ़ स्तर' से ऊपर चला गया है। राज्य के 12 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

Bihar Flood Update: बिहार में कुदरत का कहर जारी है। राज्य और पड़ोसी राज्य झारखंड में हुई भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बेकाबू हो चुका है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि राजधानी पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'उच्चतम बाढ़ स्तर' (HFL) से भी ऊपर बह रही है। रविवार को गांधी घाट पर जलस्तर 50.57 मीटर दर्ज किया गया, जिसने 2016 के 50.52 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर के बीच 12 जिलों की 22 लाख से ज्यादा आबादी पानी के बीच घिरी हुई है।

Bihar Flood today

पटना के निचले इलाकों में बजा रेड अलर्ट

नदियों के इस उफान का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। पटना-गया रूट पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच पुल संख्या 21 पर पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंचने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनके रूट बदल दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए सरकार ने 1,429 नावों को लगाया है, जबकि राहत देने के लिए 190 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। मोर्चे पर एनडीआरएफ की 10 और एसडीआरएफ की 27 टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

End of Feed