बिहार दारोगा भर्ती: खगौल में परीक्षा से 3 मिनट पहले खुली मिलीं प्रश्न पुस्तिकाओं की सील, EOU ने दर्ज की नई FIR

Khagaul News: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच के तहत खगौल के बालिगा उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर दो प्रश्न पुस्तिकाओं की सील कटी मिलने के मामले में EOU ने नई FIR दर्ज की है।

Khagaul News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की दारोगा भर्ती परीक्षा में धांधली और गड़बड़ी की जांच का दायरा अब पटना के खगौल तक पहुंच गया है। गया और पूर्णिया के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने खगौल स्थित बालिगा उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रश्न-पत्र की सील खुली मिलने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध एक नई FIR दर्ज की है।

Bihar Daroga Exam Leak FIR

EOU ने दर्ज की FIR

3 मिनट पहले खुली मिलीं दो बुकलेट

मामला 27 मई को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा से जुड़ा है, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा शुरू होने से ठीक तीन मिनट पहले यानी दोपहर 2:27 बजे वीक्षक द्वारा अभ्यर्थियों पुरुषोत्तम कुमार और राकेश कुमार को प्रश्न-पत्र वितरित किए गए। अभ्यर्थियों ने तुरंत ध्यान दिया कि उनकी प्रश्न पुस्तिकाओं की सील पहले से ही कटी हुई थी।

End of Feed