Gopalganj News: दो दिन से लापता 12 साल की संजना का शव मिलने से हड़कंप, दो संदिग्ध रिहासत में

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में दो दिनों से लापता 12 साल की संजना पटेल का शव उसके घर के पास ही मिलने से जोरदार हंगामा हुआ। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

Gopalganj, Bihar News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा संजना पटेल की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। दो दिनों से लापता छात्रा का शव उसके घर के पास संदिग्धों के घर के नजदीक मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिवार ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या की वजह और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Gopalganj Murder

दो दिन से लापता नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप

घर के दरवाजे से लापता हुई थी संजना

मामला गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव का है। संजना पटेल, पवन सिंह पटेल की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, वह 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के दरवाजे से अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थावे थाने में लिखित शिकायत दी गई। परिजनों ने कुछ पड़ोसियों पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

End of Feed