'बिहार में शराबबंदी पर नीतीश का फैसला रहेगा कायम', बांकीपुर हार पर बोले CM सम्राट बोले-सिस्टम ठीक करेंगे

सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी लागू करने का फैसला ऐतिहासिक था। उन्होंने कहा कि यह फैसला बिहार की महिलाओं के हित और उनके समर्थन को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराबबंदी और हालिया बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भले ही बिहार के राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है बावजूद इसके बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में मिली अप्रत्याशित हार को पार्टी के लिए चिंता का विषय बताते हुए सिस्टम में सुधार की बात कही है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि पार्टी से गलती हुई और अब भाजपा इस पर आत्ममंथन कर रही है।

सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी

एएनआई को दिए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी लागू करने का फैसला ऐतिहासिक था। उन्होंने कहा कि यह फैसला बिहार की महिलाओं के हित और उनके समर्थन को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। राजस्व में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद सरकार शराबबंदी को जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि शराबबंदी के बावजूद अवैध और जहरीली शराब से होने वाली मौतें चिंता का विषय हैं।

End of Feed