'जो बच्ची के साथ गलत करता है उसपर माला चढ़ा दीजिए...' बिहार सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा बयान-Video

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अधिकारियों के साथ मीटिंग में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध पर कड़ा बयान सामने आया है।

Bihar CM on Crime: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अधिकारियों के साथ मीटिंग में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध पर कड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा जो व्यक्ति 12 साल 15 साल की बच्ची के साथ गलत करता है उसे माला पहनने की आवश्यकता नहीं है उसपर माला चढ़ा दीजिए।उन्होंने कहा ऐसा व्यक्ति अपने परिवार का भी नहीं है वह किसी के साथ कुछ भी कर सकता है इसलिए ऐसे व्यक्ति को माला चढ़ाइए।

Bihar CM Samrat Chaudhary on Crime

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का कड़ा बयान

वहीं बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा-'पंचायतों में महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें। क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कोई समझौता नहीं, विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।सभी अधिकारी संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा सुनिश्चित करें।राज्य में कानून का राज कायम रखें और जनता को इसका सीधा लाभ मिले, ये सुनिश्चित करें।'

End of Feed