हिजाब कांड के बाद नीतीश कुमार को पाकिस्तान से मिली धमकी, CM की थ्री लेयर सिक्योरिटी बढ़ाने का प्लान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला चिकित्सक का नकाब हटाने के मामले में पाकिस्तान से आ रही धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है।

पटना : महिला चिकित्सक का नकाब हटाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों के घेरे में हैं। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुमार के इस बर्ताव का बचाव किया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। इस कांड के बाद पाकिस्तान की ओर से धमकी भरा संदेश आया है। पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी डॉन ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा है। उसने कहा कहा है यदि माफी नहीं मांगी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सीएम की सुरक्षा पहले से थ्री लेयर की है, अब उसे और बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है।

Bihar Hijab Controversy

बुर्का कांड पर मिली धमकियों के बाद सीएम नीतीश की सुरक्षा बढ़ी

महिला का नकाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई, जहां कुमार आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। जब महिला अपना नियुक्ति पत्र लेने आई, तो नीतीश कुमार ने उसका नकाब देखा और पूछा, 'यह क्या है? इसके बाद उन्होंने नकाब हटा दिया।

End of Feed