बिहार में CDPO के प्रमोशन का मुद्दा गर्म, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले अधिकारी; ज्ञापन सौंपा

Bhiar News: बिहार के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति और अधिकारों में कटौती के विरोध में समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता से मुलाकात की। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Bihar News: बिहार के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों, विशेष रूप से प्रमोशन और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। राज्य भर के CDPO के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याओं का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। CDPO संघ ने अधिकारियों के अधिकारों में की जा रही कटौती पर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और पदोन्नति देकर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (DPO) बनाने की मांग रखी।

Bihar CDPO Promotion News

मीडिया से बात करतीं मंत्री श्वेता गुप्ता

26 वर्षों से एक ही पद पर काम करने की विवशता

मुलाकात के बाद बिस्फी के CDPO अहमद रजा खान ने संघ का पक्ष रखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि विभाग में कैडर पुनर्गठन न होने के कारण अधिकारियों का भविष्य अंधेरे में बना हुआ है। CDPO स्तर-9 में सेवा में योगदान देते हैं। अन्य सरकारी सेवाओं में लेवल-9 पर ज्वाइन करने वाले अधिकारियों को 5 वर्षों में लेवल-11 में पदोन्नति मिल जाती है, जबकि CDPO को इसमें 10 वर्ष से भी अधिक का समय लग रहा है। 2000 बैच के कई CDPO पिछले 26 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। वहीं, 2008 बैच को 18 साल और 2019 बैच को 7 साल हो चुके हैं, लेकिन वे अभी भी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। जिस पद से उनकी बहाली होती है, उसी पद से वे रिटायर हो रहे हैं। संघ ने मंत्री को अवगत कराया कि समय के साथ उनके अधिकारों में भी कटौती की जा रही है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

End of Feed