बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला; पटना से चार बड़े शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, AIIMS विस्तार और नए केंद्रीय विद्यालयों को भी मंजूरी

बिहार सरकार ने राजधानी पटना को राज्य के प्रमुख शहरों से तेज रफ्तार रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गया तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार कराने को मंजूरी दे दी है।

Bihar Rapid Rail Project: बिहार सरकार ने राजधानी पटना को राज्य के प्रमुख शहरों से तेज रफ्तार रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में पटना से मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, आरा और गया तक रैपिड रेल परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने को मंजूरी दे दी गई।

Bihar CM Samrat Chaudhary

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो- PTI)

इन चार प्रस्तावित रूटों पर रैपिड रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी और आसपास के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। कैबिनेट बैठक में इस परियोजना के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों को भी मंजूरी दी गई। पटना स्थित एम्स के विस्तार का निर्णय लिया गया है। वहीं, राज्य के तीन जिलों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी

End of Feed