बिहार में गर्मी से त्राहिमाम! शेखपुरा के बाद बेगूसराय में दर्जनभर से अधिक छात्राएं बहोश

बेगूसराय में गर्मी के कारण अचानक स्कूली एक दर्जन से अधिक छात्रा बेहोश होकर गिरने लगे। हालांकि, शिक्षकों ने बेहोशी के हालात में छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां मटिहानी पीएचसी में सभी छात्रा का इलाज चल रहा है-

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच अचानक से के दर्जन से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें स्कूल से इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इन छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है, जहां एक साथ दर्जन भर छात्राओं के बेहोश होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह शिक्षकों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शिक्षक स्कूल की टाइमिंग को लेकर गुस्से में हैं।

begisarai

बेगुसराय में गर्मी से बेहोश स्कूली छात्र

गर्मी से 14 छात्राएं बेहोश

End of Feed