दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत ने सुनाई थूक चाटने की सजा, वीडियो वायरल हुआ तो...बिहार के बेगूसराय से सामने आई घटना

Bihar Rape Survivor Sputum Incident: बिहार के बेगूसराय में दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत ने थूक चाटने की सजा सुनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

Begusarai Panchayat Viral Video: बिहार के बेगूसराय जिले से कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को तार-तार करने वाली एक अत्यंत खौफनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय देने के बजाय गांव की पंचायत ने दोषी ठहराते हुए सार्वजनिक रूप से थूक चाटने, कान पकड़कर उठक-बैठक करने और घुटनों के बल बैठने की तालिबानी सजा सुना दी। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल होने और आक्रोश फैलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है।

दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत ने सुनाई थूक चाटने की सजा, वीडियो वायरल हुआ तो...इस शहर से सामने आई शर्मसार करने वाली घटना

दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत ने सुनाई थूक चाटने की सजा, वीडियो वायरल हुआ तो...इस शहर से सामने आई शर्मसार करने वाली घटना

पंचायत का बर्बर फरमान और अमानवीय व्यवहार

दो बच्चों की मां पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ जून की शुरुआत में दुष्कर्म किया था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने 2 जून और 4 जून की रात उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को पीड़िता के घर से निकलते देखा था, जिसके बाद पीड़िता की बात सुनने के बजाय गांव की पंचायत ने उसी पर अवैध संबंध का आरोप लगा दिया। TOI की रिपोर्ट के मुताबित, पंचायत ने सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला को घुटनों पर बिठाया, कान पकड़वाए और जमीन पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया।

End of Feed