बिहार में बड़ा हादसा, ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर; 5 की मौत

बिहार के वैशाली में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

वैशाली: बिहार में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को इलाज के लिए वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मोतीपुर के रहने थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार सभी लोग हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र स्थित हरोली बूढ़ी माई स्थान से पूजा कर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed