महाराष्ट्र में भूस्खलन का असर; भोर घाट में ठप परिचालन, 30 लंबी दूरी और इंटरसिटी ट्रेनें रद्द

छह जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कर्जत और लोनावला स्टेशन के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे तीनों रेलवे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बाद मध्य रेलवे ने 30 लंबी दूरी और इंटरसिटी ट्रेन रद्द कर दी हैं, जिसके कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर रेल यातायात 17 जुलाई तक प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि छह जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कर्जत और लोनावला स्टेशन के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे तीनों रेलवे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकांश भूस्खलन घाट खंड में ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल केबिन के पास हुए।

Bhor Ghat Landslide

भोर घाट में ठप परिचालन (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन दुर्गम भूभाग और खतरनाक परिस्थितियों के कारण सामान्य रेल सेवाएं पूरी तरह बहाल होने में देरी हो रही है।मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 30 ट्रेन सेवाएं रद्द की हैं, जिनमें 14 दैनिक ट्रेन, निर्धारित तिथियों पर चलने वाली आठ ट्रेन सेवाएं और आठ विशेष ट्रेन शामिल हैं।

End of Feed