दिवाली के जश्न के बीच भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर से लोग परेशान

दिवाली के ठीक पहले राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते जगह-जगह कचरे के अंबार लग गए हैं। कर्मचारी नियमितीकरण और बोनस जैसी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bhopal News: रोशनी के त्योहार दिवाली के जश्न के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। शहर में सफाई कर्मचारियों की पिछले दो दिनों से चल रही अचानक हड़ताल के कारण राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि भोपाल के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

bhopal garbage

जगह जगह लगा कचरे का अंबार (सांकेतिक चित्र)

न्यू मार्केट समेत प्रमुख बाजारों में पसरी गंदगी

राजधानी के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय व्यावसायिक केंद्रों में शुमार न्यू मार्केट में पिछले दो दिनों से झाड़ू तक नहीं लगी है। दीवाली के सीजन में जब बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में दुकानों के बाहर और गलियों में कचरा बिखरा होने से ग्राहकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। त्योहारी सीजन में कचरा न उठने के कारण उठ रही दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती दिख रही है।

End of Feed