OFK Leaves Cancelled: पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच की तनातनी लगातार बढती जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाया। अब इसी बीच एक जबलपुर से एक खबर आई है। जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। सभी को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश मिले हैं।
OFK में छुट्टियां रद्द
छुट्टियां हुईं निरस्त
भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला आया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) ने सभी उत्पादन इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
क्या है आयुध निर्माणी खमरिया
आयुध निर्माणी खमरिया में भारतीय सेना के लिए गोला बारूद सहित अन्य घातक हथियारों का उत्पादन होता है। कारगिल, बालाकोट सहित कई ऑपरेशंस में जबलपुर के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने अहम भूमिका निभाई थी। आयुध निर्माणी खमरिया या ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख रक्षा निर्माण इकाई है। यह फैक्ट्री ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के अधीन है, जिसे अब अम्युनिशन फैक्ट्री खमरिया कहा जाता है, और यह अम्युनिशन इंडिया लिमिटेड (AIL) का हिस्सा है। यह फैक्ट्री काफी संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आती है। यहां तीनों सेनाओं, गृह मंत्रालय, रेलवे और बाकी सिविल मांगकर्ताओं के लिए पायरोटेक्निक उत्पादों, जैसे प्रकाश, धुंआ और संकेत गोला-बारूद का निर्माण किया जाता है।
