दूल्हा-दुल्हन राजी फिर भी न हो सकी शादी, जानें मंडप पर ऐसा क्या हुआ कि रुक गया विवाह

इंदौर में एक 15 साल की लड़की की शादी 27 साल के लड़के से हो रही थी। दोनों की इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे और दोस्ती प्यार में बदल गई। नाबालिग लड़की के विवाह की सूचना मिलने पर महिला और बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया।

Indore Minor Girl Marriage: इंदौर में प्रशासन ने वक्त रहते 15 साल की एक नाबालिग लड़की का 27 वर्षीय व्यक्ति से रविवार देर रात होने वाला बाल विवाह रुकवा दिया। बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग के उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की की गुजरात के अहमदाबाद के 27 वर्षीय व्यक्ति से रविवार देर रात शादी होने वाली थी। तभी महिला और बाल विकास विभाग अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और इस शादी को रुकवा दी।

Wedding

नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई (सांकेतिक फोटो)

शादी के मंडप को सगाई का बताया

उन्होंने बताया, ‘‘मुखबिर की जानकारी पर हमारा उड़नदस्ता जब मौके पर पहुंचा, तो मंडप सजा हुआ था और पुरोहित ने फेरों की तैयारी कर ली थी। दूल्हे की मौसी ने पहले हमें गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि उनके समुदाय में सगाई की रस्म इसी तरह से मंडप सजाकर पूरी की जाती है।’’ पाठक ने बताया कि उड़नदस्ते ने जब वर-वधू के परिजनों से सख्ती के साथ पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह मंडप विवाह के लिए ही सजाया गया था।

End of Feed