इंदौर में सनसनीखेज वारदात! ट्रेन के अंदर टुकड़ों में मिला महिला का शव, बैग में रखी थी लाश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2024, 01:02 PM IST

इंदौर में यार्ड में खड़ी डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर यात्री ट्रेन से एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव दो हिस्सों में ट्रॉली बैग और प्लास्टिक की बोरी में मिला है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indore News: इंदौर में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात युवती का दो हिस्सों में कटा शव रविवार को रहस्यमय हालात में बरामद किया। जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की सूचना पर डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर यात्री ट्रेन से युवती का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है।

Crime

इंदौर में ट्रेन में मिला महिला का शव

दो हिस्सों में मिला शव

शुक्ला ने कहा, ‘‘युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में छोड़े गए ट्रॉली बैग में मिला, जबकि उसकी कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में बंद पाया गया। युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर एक-दो दिन पहले की गई और इसके बाद उसके शव को काट कर इसके हिस्सों को शनिवार रात यात्री ट्रेन में रख दिया गया।

End of Feed