Weather Forecast : इन दिनों मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो 70 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से चलने वाली हवा ने प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी ज्यादा बदल दिया है। इसी के साथ यहां पर आज फिर तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मई में भी यहां पर मौसम ऐसा ही रह सकता है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने मप्र के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम ने करवट ली है1
भोपाल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड। (सांकेतिक फोटो)
भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
भोपाल में के सभी शहरों में रविवार को मौसम बिगड़ा हुआ नजर आ रहा था। जिसके तहत इंदौर, धार, शाजापुर समेत तमाम हिस्सों में जमकर ओले भी गिरे। वहीं 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा ने लोगों को गुलाबी ठंड का भी अहसास कराया। इसी के साथ भोपाल में बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बताते चलें कि रविवार को यहां पर 35.1 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि इससे पहले 20 अप्रैल 2013 को 30.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगले चार दिनों तक भोपाल में बारिश जारी रहने की संभावना है।
आज यहां पर तेज बारिश के आसार
मौसम ने विभाग का कहना है कि भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
उज्जैन, इंदौर और नर्मदापुरम के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, दतिया, धार, गुना और नर्मदापुरम-चंबल में आज तेज ओलावृष्टि की संभावना है।
कई शहरों में लुढ़का पारा
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक हो रही बारिश के कारण पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि ये पहली बार है जब अप्रैल में एक दिन के भीतर इतनी बारिश हुई। बता दें कि बारिश के बाद रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 14 डिग्री कम है। मौसम केंद्र के डायरेक्टर आर. बालासुब्रह्मण्यन का कहना है कि जमीन से 6 किमी ऊपर तक शुष्कता है जिसके कारण फ्रीजिंग लेवल 4 किमी ऊपर है। यहीं वजह है कि पारा लुढ़कता जा रहा है और ओलावृष्टि हो रही है।
