MP के रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों पर गिरी दीवार, दर्दनाक हादसे में चार की मौत

एमपी के रीवा में शनिवार को बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, तभी उस पर एक दीवार गिर गया। इसमें चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक इमारत की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। जर्जर इमारत की दीवार बच्चों पर उस समय गिर गई, जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे।

wall collapsed

सांकेतिक फोटो।

मलबे के नीचे आए बच्चे

अधिकारियों के अनुसार, दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में पांच बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।

End of Feed