'चाट पैर के तलवे...' सीधी में पेशाब कांड के बाद सामने आया एक और Video, दो गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 05:45 PM IST

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर का है। इसमें एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश किया जा रहा है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड के बाद एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर ग्वालियर का है। इसमें एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

MP Gwalior Video

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी ग्वालियर जिले के डबरा शहर के रहने वाले हैं। वीडियो में एक व्यक्ति पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है जबकि अन्य व्यक्ति चलती गाड़ी में पीड़ित को 'गोलू गुर्जर बाप है' कहने के लिए मजबूर करता दिख रहा है।

End of Feed