Valentine Week 2023: भोपाल में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करें जंगल में, अपने पार्टनर को दिखाएं टाइगर, सफारी का उठाएं आनंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 04:36 PM IST

Valentine Week 2023: वैलेंटाइन वीक में आप अगर किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए लेक सिटी में स्थित से नेशनल पार्क बेहतर विकल्प होगा। आप यहां पर अपने पार्टनर को जरूर ले जाएं। यहां आपको बेहद खूबसूरत जंगली जानवरों के अलावा दूर तक फैला जंगल, पहाड़ व झरने देखने को मिलेंगे। सबसे अहम बात तो ये है कि, जंगल सफारी के दौरान खुशियों के इन पलों को आप कैमरे में कैद कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन वीक में घूमने का वन विहार नेशनल पार्क बेहतर विकल्प
  • खूबसूरत जंगली जानवरों सहित जंगल, पहाड़ व झरने देखने को मिलेंगे
  • वाइल्ड कैफे बिताएं पार्टनर संग कभी ना भूलने वाले पल


Valentine Week 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है वन विहार राष्ट्रीय उद्यान। राष्ट्रीय उद्यान का नाम सुनते ही आंखों के सामने दूर तक फैला घना जंगल और खुले घूमते वन्यजीवों का दृश्य उभर आता है। इस बार वैलेंटाइन वीक में आप अगर किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए लेक सिटी में स्थित नेशनल पार्क बेहतर विकल्प होगा। आप यहां पर अपने पार्टनर को जरूर ले जाएं।

Bhopal News

भोपाल में वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को दिखाएं टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यहां आपको बेहद खूबसूरत जंगली जानवरों के अलावा दूर तक फैला जंगल, पहाड़ व झरने देखने को मिलेंगे। सबसे अहम बात तो ये है कि, जंगल सफारी के दौरान खुशियों के इन पलों को आप कैमरे में कैद कर सकते हैं। फन के लिए रील्स भी बना सकते हैं। वन विहार की ट्रिप इस बार के वैलेंटाइन वीक को हमेशा के लिए यादगार बना देगी। यहां आप पार्टनर के साथ टाइगर को घूमता देख रोमांचित हो जाएंगे।

End of Feed