उज्जैन का क्षीरसागर चौराहा बना राजनीतिक रणभूमि; भाजपा-कांग्रेस के नेता हुए आमने-सामने, घंटों हुई नारेबाजी

उज्जैन के क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय चौराहा सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष का केंद्र बन गया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने नारेबाजी करते रहे और पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर धक्का-मुक्की की। इस दौरान भाजपा का मंच गिर गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

BJP vs Congress Protest Ujjain: उज्जैन के क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय चौराहा सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के लिए दंगल का मैदान बन गया। करीब एक घंटे तक दोनों पार्टियों के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और पार्षद आमने-सामने खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर एक-दूसरे को धक्का देने लगे। हंगामे के बीच भाजपा द्वारा स्थापित मंच भी गिर गया। मंच गिरते समय भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल वहां मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

BJP-Congress leaders came face to face in Ujjain

उज्जैन में भाजपा-कांग्रेस के नेता हुए आमने-सामने

कार्यालय चौराहा पर लगाया मंच

भाजपा के अनुसार, शाम 4 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय का घेराव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया था। भाजपा नेता और कार्यकर्ता चामुंडा माता मंदिर से रैली के रूप में कार्यालय चौराहा पहुंचे और एक मंच लगाया। मंच पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

End of Feed