Bhopal News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए महाकालेश्वर मंदिर भेजेगा 5 लाख लड्डू: CM मोहन यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2024, 02:33 PM IST

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजा जायेगा।

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजेगा। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान 'सूर्य नमस्कार' और योग किया।

Bhopal News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भेजेगा 5 लाख लड्डू

पत्रकारों से यादव ने कहा, "हम 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजने जा रहे हैं।" यादव ने कहा कि मुगल बादशाह बाबर ने अयोध्या में मंदिर तोड़ा था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अब जब इसका पुनर्निर्माण हो गया है तो इस अवसर का जश्न मनाने में मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है।

End of Feed